फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में ब्लास्ट: तेज आवाज के साथ उड़ी छत... मलबे में दबकर दो की मौत और दो घायल

Mon, 29 Sep 2025 01:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ। एक घर में विस्फोट होने से मलबे में दबकर दो की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव रेवाड़ी खुर्द में सोमवार सुबह घर के ऊपर बने कमरे में विस्फोट हो गया। मलबे में दब कर गृहस्वामी नूर मोहम्मद (57), पुत्री तायबा (18) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में नूर मोहम्मद का पुत्र अलीशेर, दूधिया गुड्डू निवासी लक्ष्मणपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में पीएचसी गोपालगंज से हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने मौके का निरीक्षण किया है। मृतक गांव के बाहर पटाखा बनाने की फैक्टरी चलाता था। पुलिस विस्फोट का कारण जानने के लिए जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें