फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजन का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय खालिस में रविवार को प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने एएनएम और एक कर्मी पर इलाज में लापरवाही तथा रुपये लेने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजन ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूबी सिंह से की है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर झाल चौराहा निवासी अर्पित रविवार सुबह करीब छह बजे अपनी पत्नी संयोगिता (25) को प्रसव के लिए सीएचसी सराय खालिस लेकर पहुंचे थे। दोपहर करीब दो बजे अस्पताल स्टाफ ने प्रसव कराया। परिजन का आरोप है कि प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ने लगी लेकिन समय पर समुचित उपचार नहीं मिला। शाम करीब चार बजे उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सक ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।
अर्पित का आरोप है कि प्रसव के दौरान एएनएम ने 2,100 रुपये और एक कर्मी ने 1,100 रुपये लिए। इसके बाद भी अतिरिक्त रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर इलाज में देरी की गई। इससे नवजात की मौत हो गई। एएनएम ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नवजात की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें