फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एनसीसी कैडेटों ने सीखा सैन्य अनुशासन, फायरिंग का भी किया अभ्यास

विज्ञापन
फोटो-03-खागा के रानी चंद्रप्रभा डिग्री कॉलेज में फायरिंग का प्र​शिक्षण लेते एनसीसी कैडेट। संवाद
विज्ञापन
खागा। रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में शनिवार को 60 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहपुर के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने शारीरिक प्रशिक्षण, सैन्य ड्रिल और फायरिंग का अभ्यास किया। शिविर में बांदा, अतर्रा, खागा, प्रतापगढ़, अयोध्या, प्रयागराज और फतेहपुर के करीब 550 एनसीसी कैडेट, एएनओ और कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर अधिनायक कर्नल बृजेश पाठानिया और कर्नल योगेंद्र चिनवान के नेतृत्व में कैडेटों को अनुशासन, समय की पाबंदी, शारीरिक दक्षता और सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सूबेदार दिवाकर सिंह और सूबेदार मुकेश कुमार सिंह ने हथियार संचालन के साथ फायरिंग के दौरान सुरक्षा नियमों और सावधानियों की जानकारी दी।
हवलदार सुनील सिंह, प्रकाश सिंह, विक्रम सिंह और सुनील कुमार की निगरानी में कैडेटों ने शारीरिक अभ्यास, ड्रिल और अन्य सैन्य गतिविधियों में भाग लिया। ड्रिल के दौरान एकरूपता, अनुशासन और टीम भावना पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

शिविर में आगे कैडेटों को मैप रीडिंग, युद्धकौशल, क्षेत्र रक्षण, आपदा प्रबंधन और फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों का अभ्यास भी कराया जाएगा। साथ ही नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास पर भी जोर रहेगा।
शिविर अधिनायक ने बताया कि वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एनसीसी प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य कैडेटों में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, मैत्री, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण और निस्वार्थ सेवा की भावना विकसित करना है।

फोटो-03-खागा के रानी चंद्रप्रभा डिग्री कॉलेज में फायरिंग का प्रशिक्षण लेते एनसीसी कैडेट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें