फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की मौत--

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। इटरौरा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से गुरुवार को विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कल्यानपुर पुलिस मामले की जांच मेें जुटी है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के सुसवन गांव निवासी रामखेलावन की बेटी निराशा (22) की शादी एक साल पहले 21 फरवरी 2019 को इटरौरा गांव के कृष्ण पाल लोधी से हुई थी। पति ने बताया कि अक्सर पत्नी मायके में मोबाइल पर बातचीत करती थी। इसी बात पर बुधवार को डांट लगा दी थी। पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे मलवां के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। हालत में सुधार होने पर घर ले आए थे। दोबारा गुरुवार को उल्टियां चालू हुईं और कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। उन लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। नाना देशराज की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराने की पुलिस को तहरीर दी गई। थानेदार विनोद कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें