फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से राई, सरसों की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। उपकेंद्र के सामने एक खलिहान में शुक्रवार रात आग लगने से राई, सरसों की फसल जलकर राख हो गई। इससे कई किसानों का करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मशक्कत से आग बुझाई। हालांकि आग लगने की वजह नहीं पता चल सकी।
विज्ञापन

कस्बा के पप्पू सिंह के नलकूप के पास करीब पांच बीघा में खलिहान की जमीन है। यहां पर देवपाल सिंह, उदयपाल सिंह, पप्पू सिंह, देशराज सिंह, बृजेंद्र सिंह, ननकऊ सिंह ने अपने खेत से राई, सरसों की फसल को काट कर लगा दिया था। शाम को किसान पप्पू सिंह अपने नलकूप का ताला बंद कर घर चले गए। रात करीब पौने आठ बजे सरसों की कटी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। किसान देवपाल सिंह ने बताया कि करीब 35 बीघा की राई, सरसों की फसल खलिहान में रखी हुई थी। आग लगने से जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

====================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें