फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र शुरू, मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे

Sat, 09 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मां दुर्गा की आरती करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगत जननी मां जगदंबा शेरावाली की कृपा पाने के लिए भक्तों में उत्साह है। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की। आचार्यों ने शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चारण के बीच घरों व देवी मंदिरों में कलश स्थापना कराई।
विज्ञापन


शुक्रवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। सुबह से ही महिलाएं हाथों में पूजा की थाल लेकर मंदिरों की ओर जाती नजर आई। शहर के अहमदनगर स्थित कालिका मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। आदि शक्ति मां जगदंबा का ध्यान करते हुए भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

इसी प्रकार हरिहरगंज स्थित दुर्गा मंदिर में भी शहर और गांव-गांव से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में दिनभर भक्त मां के गगनभेदी जयकारे लगाते रहे और मां को लाल गोटेवाली चुनरी चढ़ाकर प्रसन्न किया। मंदिरों में दिनभर माता रानी के गीत बजते रहे। इसी प्रकार मुराइनटोला में भुइया रानी मंदिर, शीतला मंदिर में भी सुबह शाम आरती में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें