फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हिस्से में बनेगा नउवाबाग से राधानगर मार्ग

विज्ञापन
नउवाबाग से राधानगर खस्ताहाल मार्ग निर्माण के लिए पड़ी सामग्री - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। ध्वस्त पड़े नउवाबाग से राधा नगर मार्ग का जल्द कायाकल्प होगा। पीडब्लूडी ने 25 करोड़ रुपये से 12 किमी सड़क का नवीनीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें आबादी वाले क्षेत्र में सीसी रोड और बाहरी क्षेत्र में डामरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे नउवाबाग से राधानगर तक की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस रोड से मौरंग, गिट्टी के लोड ट्रकों का रात-दिन आवागमन होता है।
इन ट्रकों के अलावा बांदा के लिए रोडवेज बसें चलती हैं। यात्रियों को 10 किमी के सफर में एक घंटे का समय लगता है। पीडब्लूडी ने सड़क नवीनीकरण कराने के लिए दो भागों में इस्टीमेट बनाया है।
पीडब्लूडी एई ज्वाला प्रसाद ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र 4.7 किमी सीसी मार्ग के लिए 11.96 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। सीसी रोड के किनारे नाला निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डामरीकरण के लिए 7.50 किमी सड़क बनाने के लिए 13 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। सहायक अभियंता ने कहा कि शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें