फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन समेत तीन लोग घटिया निर्माण करने में निलंबित

Mon, 29 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी-बकेवर मार्ग चौड़ीकरण और पटरी के सीसी रोड निर्माण में बरती गई अनियमितता अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और सहायक अभियंता पर भारी पड़ गई। सपा नेता की शिकायत पर हुई जांच में गड़बड़ी उजागर हुई। इससे मुख्य अभियंता ने तीनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मामला बिंदकी से खजुहा बकेवर मार्ग के निर्माण में धांधली का है। सपा नेता शैलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से घटिया मार्ग निर्माण की शिकायत की थी।

इस पर मुख्य अभियंता एचएन पांडेय इलाहाबाद और अधीक्षण अभियंता प्रतापगढ़ एचएस शर्मा दो माह पहले आए थे और सड़क निर्माण की जांच की थी।

मुख्य अभियंता ने बताया कि बिंदकी बकेवर मार्ग चौड़ीकरण और पटरी के सीसी मार्ग निर्माण में करीब एक करोड़ के बंदरबांट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण में मानकों की अनदेखी की गई।
विज्ञापन


खजुहा समेत कई जगहों पर नया निर्माण नहीं किया गया बल्कि पुरानी ईंटें लगाकर निर्माण कराया गया। पीडब्लूडी के निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता बीएल सिंह, सहायक अभियंता सुनील कुमार सिंह व अवर अभियंता प्रदीप कुमार गंगवार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें