फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने तेल व नमकीन किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दीपावली पर्व पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। 73 लीटर सरसों का तेल व 90 पैकेट नमकीन सीज करने की कार्रवाई की गई। छह नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने टीम के साथ छापा मारा। नउवाबाग के इरफान किराना मार्चेंट से सरसों के तेल का नमूना लिया। यहां से 73 लीटर सरसों का तेल सीज किया। जयराम नगर के महेंद्र किराना से रिफाइन, पॉमोलीन ऑयल का नमूना भरा। राधानगर में राजेश की दुकान से खोया का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। वहीं पर इरफान के मिश्रित दूध का नमूना लिया।
इसके बाद बहुआ में सागर नमकीन के यहां से नमूना भरा गया और 90 पैकेट नमकीन सीज की गई। सिधांव में रामशरन से मिश्रित दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह, रत्ना सिंह, रविशेखर, रामबाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें