फतेहपुर। नगर पालिका का पुराने बंद सालिड वेस्ट प्लांट की मशीनें नीलाम कर कूड़ा निस्तारण के लिए नई मशीन लगेगी। इसके लिए नगर पालिका 50 टन क्षमता की ट्रामल मशीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। करीब एक करोड़ कीमत की यह मशीन जल्द नगर पालिका खरीदकर सालिड वेस्ट प्लांट स्थल पर लगाएगी। यहां पर लाखों टन कूड़ा डंप है।
तेरह करोड़ की लागत से मलाका के समीप नगर पालिका ने सालिड वेस्ट प्लांट लगाया था। यह प्लांट 2013 से बंद है। यहां पर नगर पालिका शहर से निकलने वाला कूड़ा डंप कर रही है। अब तक लाखों टन कूड़ा डंप हो चुका है। कूड़े के बीच प्लांट की पुरानी मशीनें कबाड़ हो गई। डीएम रविंद्र सिंह ने कबाड़ मशीनों का निरीक्षण कर नीलाम कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कूड़े का ढेर देखकर कूड़ा निस्तारण के लिए बड़ी क्षमता की नई मशीन लगाने का भी निर्देश दिया।