फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मासूमों को लेकर कुएं में कूदी मां, बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- घरेलू विवाद के बाद बच्चों को लेकर कुएं में कूदी
विज्ञापन

- महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर। घरेलू विवाद के बाद मासूम बच्चों को लेकर मां कुएं में कूद गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे। मशक्कत के बाद महिला को जिंदा व बच्चों को मृत हालत में बाहर निकाला जा सका। पूरे गांव में अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जरौली गांव के राजाराम का डेरा निवासी धीरेंद्र पाल की पत्नी रेनू का से किसी बात पर गुरुवार रात पति व सास से विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला बेटे प्रशांत (1) व कृष्णा (3) गोद में लेकर घर से भागी। घर से कुछ दूर कुएं में छलांग लगा दी। परिवार का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। रस्सी के सहारे से ग्रामीण कुएं में उतरे। ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकाल लिया। दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। रेनू का मायका थाना क्षेत्र के हरनवां गांव है। उसकी पांच साल पहले धीरेंद्र से शादी हुई थी। धीरेंद्र ट्रैक्टर चालक है। ग्रामीण महिलाएं अबोध बच्चों के शव देखकर अफसोस जाहिर करती दिखीं। महिलाएं बोली आखिर बच्चों का क्या दोष था। ग्रामीणों में महिला के मानसिक अवसाद में रहने की चर्चा रही है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि पुलिस मौके पर जांच को गई है। गांव के महिला के परिवार का कोई शख्स नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें