फोटो-46-मृतक के दरवाजे लगी लोगों की भीड़। स्रोत: वीडियो ग्रैब
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में महोबा की नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत के बाद सोमवार शाम जब दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिजन में कोहराम मच गया। दोनों जवान बेटों के शव देखकर मां पछाड़ खाकर गिर पड़ी। परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेहाल दिखे।
गांव निवासी राजबहादुर के बड़े पुत्र जितेंद्र (32) महोबा के इंटर कॉलेज में अध्यापक थे। छोटा बेटा राजा भाई रंजीत के साथ रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा देने महोबा गया था। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य पनवाड़ी क्षेत्र की एक नदी पर घूमने गए थे। यहां जितेंद्र और उनका बेटा सिद्धांत (5) गहरे पानी में चले गए।
उन्हें बचाने के प्रयास में छोटा भाई राजा और रंजीत भी नदी में उतर गए। इस दौरान हादसा हो गया और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से रंजीत और बच्चे सिद्धांत को बचा लिया गया, लेकिन जितेंद्र और राजा गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर परिजन महोबा पहुंच गए थे। सोमवार शाम दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां रामसखी और पत्नी कोमल का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
फोटो-46-मृतक के दरवाजे लगी लोगों की भीड़। स्रोत: वीडियो ग्रैब