चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार को बाइक सवार नीलगाय से टकराकर घायल हो गए। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी मोहम्मद कलाम और इमरान बाइक से चौडगरा जा रहे थे। रेवाड़ी गांव के पास हाईवे के ओवरब्रिज में बाइक नीलगाय से टकरा गई। इससे नीलगाय की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को गोपालगंज सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।