फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बैंक के अंदर बैंक मित्र के बैग से रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। बहेरा सादात से बीओबी खागा पैसा निकालने आए बैंक मित्र के बैग से दो महिलाओं ने 17 हजार रुपये पार कर दिए। लौटकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र में बैंक मित्र ने कैश का मिलान किया, तो पैसा कम मिला। उसने बैंक आकर जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो घटना की जानकारी लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहेरा सादात निवासी धरम बीओबी का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि वह दोपहर करीब 12 बजे कैश लेने के लिए खागा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गए थे और पैसा निकालकर लौटे। ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचने पर कैश का मिलान किया तो 17 हजार रुपये कम निकले। वह दोबारा बैंक गए और सीसीटीवी फुटेज चेक कराई, तो पता चला कि बैंक के अंदर मौजूद दो महिलाओं ने बैग से पैसा निकाला है।
कोतवाली में लिखित सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दोनों संदिग्ध महिलाओं को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तेजबहादुर ने बताया कि फुटेज की गहनता से जांच हो रही है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें