फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवार युवक का 36 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बकेवर थाने के देवमई निचली गंगा में नहर पुल से गिरे बाइक सवार महेश का 36 घंटे बाद अमलोहना गांव के पास शव उतराता मिला। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने ग्रामीणों की मदद से नहर पुल के पास शव बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साथी अमरपाल से महेश के शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी पूरन सिंह का बेटा अमर पाल (28) पड़ोसी दोस्त रामसजीवन के बेटे महेश उर्फ रवि करन (25) के साथ 10 सितंबर को बहन के यहां कानपुर जिले से साढ़ थाने के नेवादा गांव जा रहा था। रात करीब आठ बजे देवमई नहर पुल पर सामने से आ रहे बाइक की हेडलाइट में नहर पुलिया की टूटी रेलिंग नहीं देख पाया और टूटी रेलिंग के कारण बाइक सवार दोनों युवक नहर में गिर गए थे।
अमर पाल तैरकर नहर किनारे निकल आया, जबकि महेश उर्फ रवि करन डूब गया। अमर पाल ने सड़क से गुजर रहे राहगीरों को साथी के डूबने की जानकारी दी। 36 घंटे तक पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम महेश को खोजती रही। गुरुवार को शव नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसके पांच बेटे हैं। महेश की शादी 24 मई 2024 को गुड़िया के साथ हुई है। थाना अध्यक्ष कांति सिंह ने बताया कि महेश का शव 36 घंटे बाद बरामद हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें