फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब डॉक्टरों की लगाई रजिस्टर में अनुपस्थिति

Sun, 14 Jun 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय के सीएचसी में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम जेएन सचान को बड़ी खामियां मिलीं। ही खामियां मिलीं। ड्यूटी से गायब डॉक्टरों की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 13 जून के अंक में सीएचसी में अव्यवस्थाआें की खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के असर पर एसडीएम ने कार्रवाई की है।

शनिवार  सुबह नौ बजे एसडीएम जेएन सचान सीएचसी बिंदकी पहुंचे। यहां चिकित्साधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद व डॉ. पंकज अवस्थी मिले। शेष में लेडी डॉक्टर रुचि सिंह, सर्जन जोगिंदर सिंह ड्यूटी से गायब मिले जिन्हें उपस्थिति रजिस्टर में गैरहाजिर दर्ज किया।

यहां की एक्सरे मशीन खराब मिली।  प्रसव केंद्र के निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने एसडीएम से बताया कि लेडी डॉक्टर कानपुर से अप डाउन करती हैं, जिसमें रात्रि को आने वाली रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें