फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मिस्सी-कानपुर रोडवेज बस सेवा एक साल बाद फिर से शुरू

विज्ञापन
फोटो-23-रोडवेज बस स्टॉप में खड़ी मिस्सी से कानपुर व फतेहपुर के लिए चलने वाली बस। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी तहसील के मिस्सी और कानपुर के बीच रोडवेज बस सेवा एक साल के बाद फिर से शुरू हो गई है। इससे मिस्सी और आसपास के 10 गांवों के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

पहले यात्रियों को बिंदकी तक 12 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था और वहां से कानपुर जाने के लिए दूसरी बस पकड़नी पड़ती थी। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते थे।
अब डिपो ने एक बस को मिस्सी से कानपुर और फतेहपुर के बीच परिचालन के लिए लगाया है। इस सेवा से आलमगंज, जिगनी, भौगौनापुर और जहानपुर के लोगों को सीधे यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इससे समय और पैसे की बचत होगी।
विज्ञापन

यात्रियों अरसद, वारिश और सुभाष ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से कानपुर की राह आसान हो गई है। अब उन्हें प्राइवेट वाहन बुक कराने या बिंदकी तक यात्रा करने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक (एआरएम) सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि डिपो में पर्याप्त बसें हैं। बंद रूटों पर बस संचालन शुरू किया जा रहा है। ताकि क्षेत्रीय यात्रियों को आवश्यक यात्रा सुविधा मिल सके।

वर्कशॉप में पानी की मोटर खराब, बसों की सफाई प्रभावित
रोडवेज डिपो से 143 बसों का संचालन हो रहा है। वर्कशॉप में लगी पानी की मोटर बृहस्पतिवार रात में खराब होने से शुक्रवार को बसों की सफाई नहीं हो सकी। वर्कशाप में पेयजल के लिए कर्मचारियों तो भटकना पड़ा। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि मोटर में खराबी के थोड़ा काम प्रभावित हुआ है। मैकेनिक को बुलाया गया है। शनिवार को सुविधा शुरू हो जाएगी।

फोटो-23-रोडवेज बस स्टॉप में खड़ी मिस्सी से कानपुर व फतेहपुर के लिए चलने वाली बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें