फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआर तैयार करने में देरी पर प्रभारी मंत्री नाराज

Sat, 17 Mar 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी ने सीवर लाइन की डीपीआर तैयार करने में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। जलनिगम के अधिशासी अभियंता को जल्द से जल्द मानक के अनुरूप डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री विकास संबंधित एक-एक अधिकारी को खड़ा कर क्लास ली। एक साल से भी अधिक अरसे में सीवर लाइन का डीपीआर न तैयार कर पाने को लेकर जलनिगम के अधिशासी अभियंता संजीत कटियार को चेतावनी दी। कहा कि अमृत योजना कार्यों में तेजी लाई जाए। बीएसए से परिषदीय स्कूलों में जूता, ड्रेस, मिड-डे-मील वितरण की स्थिति जानी। 20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों वाले गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिले में ‘चलो विद्यालय की ओर’ स्लोगन से जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक्सईएन विद्युत से समस्याएं लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उद्यान अधिकारी से फूड प्रोसेसिंग कार्यों में तेजी लाने को कहा। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। पीडी को आवासों का लक्ष्य समय से पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी से पात्र वृद्धा, नि:शक्त व अन्य पेंशन का लाभ प्राथमिकता से देने के निर्देश दिए। डीएसओ को पात्रों के निरस्त राशन कार्ड जल्द बनाने और अपात्रों के कार्ड निरस्त कराने को कहा। सीडीओ एसपी आनंद ने प्रभारी मंत्री, केंद्रीय मंत्री व जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। डीएम कुमार प्रशांत ने जिले की समस्याएं बताई। बैठक में सभी विभागों अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें