फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईनाम से बढ़ता है और कर गुजरने का जज्बा- जैकी

विज्ञापन
अमौली के एक गेस्ट हाउस में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते कारागार मन्त्री जय कुमार सिंह जैकी। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली। शिक्षा संवर्धन गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह के मंच से शनिवार को कुश्ती का मैदान मारने वाले आठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान मंडल में पहला और प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने पर मिला।
विज्ञापन

कस्बे के एक गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने 26 निवर्तमान शिक्षकों के साथ एक अनुचर को शाल, रामायण व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राज्यमंत्री ने कुश्ती प्रतियोगिता में मंडल में पहला और सूबे में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले पपरेंदा की किंजल, साधना, कोमल, मन्जू, ब्रजेन्द्र कुमार, जितेन्द्र, शिवराज की हौसला आफजाई की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईनाम से प्रतिष्पर्धा के प्रति और जज्बा बढ़ता है। उन्होंने तारापुर प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर वितरण भी किया। यहां शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह, शैलेंद्र सचान, नागेश सिंह, आशीष सचान, अतुल, अनिल, प्रशांत पांडेय, राजेंद्र सिंह, मनीष चौधरी, सुरेश सिंह, दयाराम, प्रताप नारायण मिश्रा व अतुल त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें