फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुआ नगर पंचायत में शौचालयों की जांच करने पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बहुआ नगर पंचायत में प्रधानमंत्री शहरी आवास में बने शौचालय में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। आवास योजना के पात्रों को आवास के साथ शौचालय बनाने की धनराशि दी गई और साथ में स्वच्छ भारत मिशन के तहत भी शौचालय बनाने की रकम दे दी गई। लोगों ने बड़े आराम से दो-दो शौचालयों की रकम लेकर एक शौचालय बनाया और दूसरे की रकम डकार गए।
विज्ञापन

प्रकरण की शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर प्रमोद झा अपने साथ नहर विभाग के अवर अभियंता और लेखपालों की टीम लेकर बहुआ नगर पंचायत जांच करने पहुंचे। जांच में पता चला कि 815 लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय दिए गए हैं और 219 लोगो को पीएम शहरी आवास दिए गए हैं।
इन्हीं आवासों में रह लोगों को दो-दो शौचालयों की रकम दी गई है। एसडीएम ने बताया कि तकरीबन 36 आवासों में जाकर देखा गया तो शिकायत सही पाई गई। शेष अन्य आवासों की भी पड़ताल कराई जा रही है। सभी की जांच हो जाने के बाद संयुक्त रिपोर्ट तैयार की कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। उच्चाधिकारियों के निर्देेश पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें