फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खनन विभाग ने पकड़े तीन ट्रैक्टर, एक जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर में बुधवार रात रेलवे लाइन के पास एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर खनन करते पकड़े गए। शिकायत पर पहुंची खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। खनन विभाग की गाड़ी देखकर खनन करने वाले ट्रैक्टर और जेसीबी लेकर भागने लगे। तीनों वाहनों को दौड़ाकर पकड़ा गया। थाने में खड़ा कराकर सीज की कार्रवाई की गई। मवइया, गुनीर ,भाऊपुर सहित कई स्थानों पर रात को खनन होता है। खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि दो ट्रैक्टर, एक जेसीबी सीज की गई है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने भी थाने पहुंचकर वाहनों की जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

बता दें कि बिंदकी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की संलिप्तता पर कानूनगो व लेखपाल समेत पांच पर रिपोर्ट तक दर्ज की जा चुकी है। उसके बाद भी कस्बे में खनन नहीं थम रहा है। कस्बे के आसपास ही 5 से 6 फीट तक मिट्टी खुदाई करके बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए हैं। राजस्व और पुलिस प्रशासन के सामने खनन के वाहन दिन रात निकलते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें