कानपुर प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार रात डीसीएम ने दूधिया को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दूधिया की मौत हो गई। पुलिस बाइक नंबर से दूधिया की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास चौराहे के पास हुआ। बाइक सवार दूधिया बाईपास चौराहे पर बाइक का पंचर बनवाने के लिए खड़ा था। तभी कानपुर की ओर जा रही डीसीएम ने दूधिया को टक्कर मार दी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव घायल दूधिया को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डाक्टर ने मृत घोषित किया।
पुलिस ने शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया। कोतवाल ने बताया कि बाइक नंबर से शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दूधिया करीब तीस साल का है।