फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में टेंट लगा रहे युवक की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक समारोह की तैयारी में टेंट लगा रहे युवक की शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी ओम प्रकाश (40) बड़े भाई भजन लाल के टेंट हाउस का कामकाज संभालता था। इसी गांव के ननकवा का शुक्रवार शाम तिलक समारोह का आयोजन था। समारोह में टेंट लगवाने ओम प्रकाश सुबह आयोजन स्थल पर पहुंचा था।
टेंट की सीढ़ी उठाकर दूसरी जगह ले जा रहा था। तभी गुजरी हाईटेंशन लाइन में सीढ़ी छू जाने से ओम प्रकाश करंट की चपेट में आ गया। हादसा देखकर ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ओम प्रकाश की मौत से पत्नी कांति देवी का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें