फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी पार्क का उद्घाटन, अस्तित्व ने किया पौधरोपण...

विज्ञापन
सीपीएस स्कूल में पौधरोपण करते डीआईओएस व सीबीएससी इंटर का टापर अस्तित्व। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
मेधावी पार्क का उद्घाटन, अस्तित्व ने किया पौधरोपण
विज्ञापन

फतेहपुर। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल चित्रांशनगर में मंगलवार को मेधावी पार्क का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीबीएसई 12वीं के जिला टॉपर अस्तित्व दुबे के साथ पार्क में अशोक का पौधा लगाया। इसके बाद 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले मेधावियों के साथ पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि इंटरमीडिएट में सफल होने के बाद मेधावियों को कॅरियर चयन को लेकर निर्णय ले लेना चाहिए। जब लक्ष्य बनाकर तैयारी करेंगे, तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। यूपी बोर्ड के मेधावियों की तरह जल्द ही सीबीएसई बोर्ड के मेधावी डीएम के साथ चाय पार्टी में शामिल होंगे। इसके लिए वह जल्द ही तिथि तय करेंगे। इस मौके पर स्कूल संस्थापक सुनील कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव और शिक्षक गण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें