फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक उत्पीड़न ने हत्या को मजबूर किया

Fri, 25 Sep 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज थाना क्षेत्र के गजईपुर गांव में कुल्हाड़ी से महिला की नृशंस हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने बुधवार शाम गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन



पुलिस पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने कबूला उसे पत्नी शारीरिक और मानसिक यातनाएं देती थी। इससे तंग आकर उसे पत्नी की हत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।  पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

 
गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया  जाफरगंज थाना क्षेत्र के गजईपुर गांव में लक्ष्मी देवी हत्याकांड में उसके पति धर्म सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस को मंगलवार रात गांव में बदमाशों द्वारा लूटपाट के  दौरान महिला की हत्या करने की खबर मिली थी।
विज्ञापन



सीओ जाफरगंज बृजराज सिंह और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल की जांच में कहीं भी बदमाशों की मौजूदगी का पता नहीं चला।मृतका और उसके पति की उम्र में भी काफी अंतर था। इससे मामला प्रेम प्रसंग का मालूम पड़ रहा था।


मृतका के पति के कपड़ों में खून के दाग लगे थे। इससे  पुलिस के  शक की सुई धर्म सिंह पर घूम गई थी। थाना पुलिस ने आरोपी धर्मसिंह को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कड़ी पूछताछ की गई। तभी आरोपी ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से  त्रस्त होेकर पत्नी का कत्ल करने की बात कबूल की।


आरोपी की निशानदेही पर बालू के अंदर छिपाई गई कुल्हाड़ी और कुल्हाड़ी साफ करने वाली खून से रंगी मिट्टी, मृतका और आरोपी के खून से लाल कपड़ों को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन



हत्यारोपी ने पुलिस अधीक्षक के सामने बताया सकी पत्नी घर से रात को लापता हो जाती थी। उससे कई बार  घर से जाने के बारे में पूछताछ  की गई थी। इसके जवाब में उल्टे वह उसकी पिटाई कर देती थी। प्रताड़ना से तंग आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें