फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पारिवारिक मिलन समारोह में जुटे क्षत्रिय गौतम परिवारों के लोग

विज्ञापन
फोटो-01-कुल देवता अर्गलेश्वर महादेव की पूजा करते देश के कोने-कोने से क्षत्रिय गौतम परिवारों के
विज्ञापन
फतेहपुर। अर्गल गौतम क्षत्रिय वंशीय पारिवारिक मिलन समारोह में देश के कोने-कोने से गौतम क्षत्रिय शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार शाम कुल देवता अर्गलेश्वर महादेव मंदिर अरगल खजुहा में रुद्राभिषेक के साथ हुआ।
विज्ञापन

समारोह में 183 आमंत्रित लोगों में से 167 परिवार उपस्थित हुए। लोगों में खासा उत्साह रहा और प्रसाद वितरण के बाद आपसी मिलन व परिचय हुआ। पुंडरी मैनपुरी राजपरिवार से हुकुम अर्जुन सिंह गौतम ने ऐसे कार्यक्रमों को गौतम क्षत्रियों की पहचान बनाने वाला बताया।
इंदौर के करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम ने समाज को एकजुट होकर मजबूत पहचान कायम करने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अन्यथा भविष्य में पहचान खतरे में पड़ सकती है। समारोह में जलपेन्द्र सिंह गौतम नागौद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम, हरिकेश सिंह गौतम, मलवां ब्लॉक प्रमुख रमनजीत सिंह, रामनरेश सिंह गौतम चिंचोड़ा, रामप्रकाश सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।

फोटो-01-कुल देवता अर्गलेश्वर महादेव की पूजा करते देश के कोने-कोने से क्षत्रिय गौतम परिवारों के

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें