फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत में ट्रैक्टर चालक समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे किशोर की मंगलवार रात एलटी लाइन की चपेट में आने से मौत के मामले में तीन लोगों पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा पिलखनी निवासी सर्वेश राजपूत का 17 वर्षीय
बेटा दीपक राजपूत पल्लेदारी करता था। वह अलियाबाद गांव के सर्वेश के खेत से मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू लादकर मंडी जा रहा था। किशोर ट्रॉली में
आलू के बोरों के ऊपर बैठा था। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद मंडी के पास चालक ट्रैक्टर मोड़ने लगा था। इस दौरान एलटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक रतीभान, खेत मालिक सर्वेश निवासी आलियाबाद और उनका साथी बाबा निवासी चौडगरा थाना कल्यानपुर ट्रैक्टर लेकर भाग
निकले थे। मृतक के पिता सर्वेश राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। सर्वेश का आरोप है कि उसके बेटे को लापरवाहीपूर्वक ट्राली में बैठाया था। जिसके चलते करंट की चपेट में आने से बेटे
विज्ञापन
विज्ञापन

की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को नामजद बाबा को गिरफ्तार किया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें