फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान की दीवार ढही, मजदूर की मौत

विज्ञापन
बबुली का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
धाता। कस्बे के देवरी रोड पर बन रहे एक मकान की निर्माणधीन दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबने से एक मजदूर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र हरदवा गांव निवासी बबुली (39) मजदूरी करता था। वह धाता के देवरी रोड पर ठेकेदार बेचू के यहां पर मजदूरी कर रहा था। घर का निर्माण हो रहा है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक निर्माणधीन दीवार अचानक ढह गई।
इससे बबुली मलबे में दब गया। लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। उसे तुरंत ही धात के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में पत्नी सियासखी, पुत्र जय सिंह व दो बेटियां हैं। जिनका बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें