फोटो-34-दंगल में दांवपेंच के दौरान पहलवान। संवाद
खखरेरू। नगर पंचायत क्षेत्र में पांच दिवसीय मेले के समापन पर दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में नामी पहलवानों ने दांवपेच से दर्शकों का दिल जीत लिया। दंगल के खिताबी मुकाबले में पहलवान मौसम अली ने 11 हजार रुपये का नकद इनाम जीता। इन्हें दंगल चैंपियन घोषित किया गया।
दंगल का उद्घाटन थाना प्रभारी विद्या प्रसाद ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। प्रतियोगिता में नकाबपोश पहलवान, राहुल टाइगर, कालू धाकड़, अंकित समेत कई नामचीन पहलवानों ने भाग लिया।
महिला पहलवानों में बबली और मुस्कान के मुकाबले देख लोगों ने तालियां पीटीं। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें मौसम अली और नकाबपोश पहलवान के बीच कांटे की टक्कर हुई। मौसम अली ने ताकत और दांवपेच का बेहतरीन प्रदर्शन कर नकाबपोश को चित कर दिया। इस मौके पर शुभम ठाकुर, अनिल सिंह, विकास पासवान, सुशील चौधरी, गुड्डू केसरवानी, संदीप गुप्ता, गजाली मिर्जा मौजूद रहे।
फोटो-34-दंगल में दांवपेंच के दौरान पहलवान। संवाद