फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चकमार्ग से गुजर रही एचटी लाइन पर ग्रामीणों का विरोध, मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां उपकेंद्र तक बनाई जा रही 33 हजार वोल्ट की नई विद्युत लाइन को लेकर ग्रामीणों और बिजली विभाग के बीच विवाद गहराता जा रहा है। चक्की गांव के ग्रामीणों ने चकमार्ग के दोनों ओर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन का विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य अभियंता अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर लाइन का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों ने फिर से अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।ग्रामीणों का आरोप है कि महज 10 फीट चौड़े कच्चे चकरोड के दोनों ओर से 11,000 और 33,000 केवीए की लाइनें बिछा दी गई हैं।
इससे खेतों तक ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के साथ पहुंचना बेहद जोखिम भरा हो गया है। उनका कहना है कि इस संकरे मार्ग पर यदि आमने-सामने से कृषि वाहन गुजरते हैं, तो बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

गांव के रामस्वरूप, सीता देवी समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले 10 महीनों से इस मुद्दे को लगातार विभाग के सामने उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
इस मामले में मलवां उपकेंद्र के एसडीओ प्रवीण कुमार शाक्य ने बताया कि मुख्य अभियंता ने लाइन का निरीक्षण किया है। उच्च अधिकारियों से जो भी निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें