फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर मार्शल सवारों ने दंपति के बैग से नगदी और जेवरात पार कर दिए। उसके बाद हाईवे किनारे उतारकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
जालौन जिला शहर कोतवाली क्षेत्र के चौधराना निवासी अमित कुमार खागा रिश्तेदार के घर निमंत्रण में शामिल होने आए थे। 10 दिसंबर को पत्नी नेहा के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में एक मार्शल सवारों ने लिफ्ट देकर दंपति को बैठा लिया। थरियांव थाने के बीबीहाट के पास मार्शल रुकी। गाड़ी में कुछ खामी आने की बात कही। उन लोगों को हाईवे पर उतार दिया। तभी बैग पर नजर गई तो उसमें जेवरात और नगदी गायब थी। बैग से तीन हजार रुपये और तीन मंगलसूत्र, अंगूठी नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि मामले की तहरीर आई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।