फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Thu, 30 Nov 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। मामले में पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज रेल बाजार निवासी नसीम की पुत्री नर्गिस की शादी 29 जून 2021 को हथगाम थाने के रज्जीपुर छिवलहा निवासी सलमान के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सास आयशा, पति, ससुर मो. जाबिर, नंदोई इरशाद, ननद साइमा, सना शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 13 अगस्त की शाम ससुरालियों ने बेटी को मारापीट कर नातिन सदफ के साथ घर से निकाल दिया। नर्गिस ने मामले की एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें