फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज हाल कर्मियों का पड़ोसी परिवार से झगड़ा, सिर फटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के सिविल लाइन नासिरपीर इलाके में मंगलवार को मामूली विवाद में मैरिज हाल कर्मियों और पड़ोसी परिवार में मारपीट हुई। लोहे की रॉड और लाठी डंडे की चोटों से दो लोगों के सिर फटे। दोनों पक्षों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नासिरपीर मोहल्ला निवासी शिवम पांडेय हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौटा था। छात्र का आरोप है कि घर के सामने का रास्ता मैरिज हाल से जुड़ा है। कर्मचारी व अन्य वाहन तेज रफ्तार में निकलते हैं। बच्चे अक्सर गली में खेलते हैं। दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कूड़ा लेकर सुबह वाहन निकला और घर के सामने की नाली क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर मैनेजर महेश सिंह समेत कई कर्मियों ने लोहे की रॉड और लाठी डंडे से हमला किया। उसका सिर फट गया। घटना में बीच बचाव में परिजन आए। भाई पंकज पांडेय, बहन मोनी, भांजी लक्ष्मी (6) पुत्री अमित तिवारी (निवासी बढ़ौरी कल्यानपुर) को भी मारापीटा गया। घटना से परिजनों को भी चोटें आईं। उधर, दूसरे पक्ष के महेश सिंह का भी मारपीट में सिर फटा है। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर उसके सिर में लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष से शिवम, पंकज, मोनी, लक्ष्मी का मेडिकल कराया है। दूसरे पक्ष के घायल महेश सिंह का मेडिकल कराया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें