फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में बिल मांगने पर तीमारदार को डॉक्टरों ने पीटाᅠ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज स्थित एक नर्सिंग होम में बिल मांगने पर डॉक्टरों ने तीमारदार की पिटाई की और जान से मारने की कोशिश की। मामले में तीन डॉक्टरों समेत 16 के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की सीएमओ से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के मलांव निवासी सोनू सिंह रविवार को शिवपुर गांव की रामदुलारी को देखने लोधीगंज की स्थिति न्यू अल कबीर हॉस्पिटल आए थे। हॉस्पिटल में डिस्चार्ज बनवाने के बाद पक्का बिल मांगा। सोनू का आरोप है कि तभी संचालक डॉ. सुशील शर्मा और डॉ. अभिनव बाजपेयी ने एक लाख का बिल बताया। तीन दिन से मरीज को भर्ती कर रखा था। मरीज के बेटे से 70 हजार जमा करा चुके थे। डिस्चार्ज के समय शेष 30 हजार जमा कराए गए।
इसके बाद डॉ. सुशील व डॉ. अभिनव ने रिपोर्ट व दवा का जीएसटी बिल देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात का विरोध करने पर डॉ. सुशील, डॉ. अभिनव, डॉ. महेश मिश्रा समेत करीब 15-16 लोग इकट्ठा हो गए। डॉ. महेश मिश्रा ने रिपोर्ट मांगने पर तमंचे से गोली मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन

वह हाथ जोड़ता रहा, तभी डॉ. सुशील और डॉ. अभिनव ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। वह किसी प्रकार से जान बचाकर भागा। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें