बहुआ। बांदा-टांडा हाइवे पर देवगांव के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने आगे जा रहे ट्रक को टक्कर मारी और फिर एक ट्रैक्टर से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
कानपुर जिले के घाटमपुर निवासी संजय कुमार (35) डंपर चालक है। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे गाड़ी लेकर बांदा की ओर जा रहा था। बांदा-टांडा हाइवे पर देवगांव के सामने आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद डंपर एक ट्रैक्टर की ट्राली से जा भिड़ा।
हादसे में डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन के अंदर संजय फंस गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस बुलाई और गैस कटर के जरिए केबिन काटकर संजय को बाहर निकाला। नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल भेजा गया। मार्ग दुर्घटना से करीब 40 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन के जरिए डंपर हटाकर यातायात बहाल कराया।