फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग के पल्लेदार ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह/गाजीपुर। आबकारी विभाग के पल्लेदार ने शनिवार रात जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने खेत में अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चाएं होती रहीं। जाफरगंज सीओ फॉरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी छोटकू(50) पुत्र स्व. शिवभजन लोधी आबकारी विभाग में पल्लेदारी करते थे। उनके साथ उनका भतीजा अनुज भी पल्लेदारी करता है। छोटकू और अनुज में शनिवार दोपहर कहासुनी हुई थी। शराब के नशे में छोटकू रात में घर पहुंचा तो घरवालों से भी विवाद हुआ। जिसके बाद उसने
जहर खा लिया। परिजनों ने किसी को बताए बिना रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने गांव किनारे खेत पर सुलगता शव देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका पर पुलिस को जानकारी दे दी। जिस पर जाफरगंज सीओ डीसी मिश्रा, थानाध्यक्ष नीरज यादव फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पत्नी केता देवी
विज्ञापन

ने बताया कि नशे में जहरीला पदार्थ पति ने खा लिया था, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस के डर से रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के दो पुत्र रामसेवक, अतुल और दो बेटियां हैं। सीओ ने बताया शव का अंतिम संस्कार किया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई। मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें