फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी को पहचान गया था सराफ तभी गोली मारकर कर दी हत्या

विज्ञापन
थरियांव थाने में पुलिस हिरासत में हत्या व लूट का आरोपी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
थरियांव में 20 सितंबर की रात चकीवा और मलांव चौराहे के बीच गोली मारकर सराफ रामजी की हत्या और लूट की घटना का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने बताया कि मुख्य आरोपी क्षेत्र का ही टॉप टेन अपराधी है, जिसके इशारे पर पूरी घटना को अंजाम दिया गया। इसी टॉपटेन अपराधी को सराफ पहचान गया था इसी कारण उसकी गोली मारकर हत्या करनी पड़ी। घटना में फतेहपुर के दो और अपराधी शामिल हैं। पुलिस फरार तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूूटे गए जेवरात और नगदी बरामदगी भी की है।
विज्ञापन

मलांव गांव निवासी रामजी की चकीवा चौराहे के पासरीता ज्वैलर्स एवं बर्तन भंडार के नाम से दुकान थी। रामजी गांव लौट रहा था तभी उस पर बदमाशों ने हमला बोल दिया था। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सराफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके पास से जेवरात व नगदी लूटकर भाग गए थे। करीब चार लाख की लूट हुई थी।
पुलिस ने गुरुवार रात मोहम्मदपुर कला मोड़ के पास कचौली गांव निवासी झल्लर को दबोचा। थाने में पूछताछ में झल्लर ने स्वीकारा कि वह वारदात में शामिल था। सराय मोहन सलेमपुर के रहने वाले राजन लोधी ने पूरी घटना की योजना तैयार की थी। वह थरियांव थाने का टॉपटेन अपराधी है। राजन लोधी ने उसे व फतेहपुर के दो लोगों को बुलाकर पूरी योजना बताई थी। तय हुआ था कि लूट की वारदात को अंजाम देना है। घटना में जो माल मिलेगा उसे चारों को बराबर दिया जाएगा। फतेहपुर के जो दो लोग घटना में शामिल हुए उन्हें राजन ही जानता है।
विज्ञापन

घटना की रात जैसे ही सराफ रामजी चकीवा और मलांव चौराहे के बीच पहुंचा उन लोगों ने उसे रोक लिया। उसका सामान और नगदी लूटने के दौरान रामजी ने राजन को पहचान लिया। राजन ने खुद को फंसता देखा तो गोली मारकर रामजी को मौत के घाट उतार दिया और फिर चारों लोग दो बाइकों से भाग निकले।
थानेदार उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि पकड़े गए शख्स ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने राजन लोधी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। राजन लोधी थाने का टॉप टेन अपराधी है। उसने कई अपराध किए हैं। इस घटना में फतेहपुर के अकबर व मोइन के नाम सामने आए हैं। इन तीनों को दबोचने के लिए टीम लगी हुई हैं। जल्द बाकी तीनों की भी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें