फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पोल में चढ़े युवक को लगा करंट, गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुहा में बिजली पोल पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। झुलसने के बाद रोड पर गिरा। सीएचसी में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी गुलाब कुशवाहा का बेटा रोहित (24) बेरोजगार था। कुछ दिनों से खजुहा उपकेंद्र में लाइनमैन का संविदा में काम करने वाले चचेरे भाई सोनू के साथ काम करने जाता था। वह गुरुवार को भेऊली गांव में बिजली पोल पर चढ़कर काम कर रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया।
हादसा देखकर लाइन मैनसोनू के होश उड़ गए। उसके सामने ही रोहित झुलसने के बाद रोड पर गिरा। सीएचसी में युवक को मृत घोषित किए जाने पर परिजन शव लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक का विभाग से कोई लेना देना नहीं है। वह बिजली लाइन सुधारने कैसे पहुंचा इसकी जानकारी की जा रही है। चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें