फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चचेरे भाइयों को टैंकर ने मारी टक्कर एक की मौत

विज्ञापन
कानपुर-प्रयागराज हाइवे में घटना के बाद लगा जाम - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे साइकिल सवार तीन चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। एक भाई गंभीर रूप से घायल है। तीसरा भाई मामूली रूप से जख्मी हुआ है। हाईवे पर शव के पास भीड़ लगने से जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय मीना शाह गांव निवासी अर्जुन (16) पुत्र कामता के साथ राजेंद्र कुमार का बेटा अतुल पासवान (13), भिक्खू का बेटा बृजेंद्र (10) खेत पर साइकिल से गए थे। लौटने के दौरान लोधीगंज हाईवे पार करते समय प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे टैंकर ने साइकिल में टक्कर मार दी। अतुल साइकिल से उछलकर सड़क पर गिर गया। टैंकर उसे रौंदते हुए निकल गया। अर्जुन और बृजेंद्र दूसरी ओर गिरने से बच गए।
हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इससे जाम लग गया। जाम में फंसे लोग गर्मी से परेशान हो गए। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव व चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अतुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घायल अर्जुन को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृजेंद्र को हल्की चोट आने से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने टैंकर कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया। हादसे की जानकारी पर अतुल की मां बृजरानी का हाल बेहाल हो गया। अतुल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। दो बहन हैं। परिजनों ने बताया कि तीनों लड़के आपस में चचेरे भाई हैं। हाईवे पार खेत की रखवाली करने गए थे। वहां से लौट रहे थे। कोतवाल ने बताया कि शव को हटवाकर करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल करा दिया गया। टैंकर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें