मर्च्यूरी हाउस में बैठे गमगीन परिजन
- फोटो : FATEHPUR
खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर के पास गुरुवार को ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। दामाद घायल हुआ है। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
असोथर थाना क्षेत्र के सातों गांव के सूबेदार का पुरवा निवासी सूरजभान की पत्नी सावित्री देवी (42) दामाद अनुज के घर खागा के मलकनपुरवा आई थीं। वह दामाद के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। महिचा मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक से हाईवे पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोटें आईं। बाइक चालक दामाद हेलमेट लगाए था।
इससे गंभीर चोटें नहीं आईं। शरीर पर हल्की चोट लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की मौके पर मौत हो गई थी। चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तलाश की जा रही है।