जाफरगंज में सर्प के डसने के मामले में झाड़फूंक कराने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। उसकी शादी के महज दो माह बीते थे। परिवार का हाल बेेहाल हो गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
जाफरगंज कस्बा निवासी कैलाश सोनकर का बेटा धर्मेंद्र (22) शनिवार शाम जंगल चारा लेने गया था। उसे सर्प ने डस लिया। युवक किसी तरह से घर पहुंचा। उसने आपबीती बताई। परिजन उसे झाड़फूंक को ले गए। पांच छह जगहों पर झाड़फूंक कराने ले गए। देर रात कानपुर के घाटमपुर में किसी बाबा के पास पहुंचे।
वहां से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में रविवार भोर तीन बजे धर्मेंद्र की मौत हो गई। उसकी 14 जून 2020 को धाता थाने के बरेहटा निवासी सपना उर्फ ननकी से शादी हुई थी। घटना से मां सोमवती और पत्नी का हाल बेहाल दिखा।