बहुआ में खड़े ट्रकों से बैट्री चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ चौकी प्रभारी उमाकांत यादव ने गाजीपुर मार्ग पर कमलापुर चौराहे के पास से शनिवार सुबह बाइक सवार चोरों को पकड़ा।
वह बाइक में चोरी की बैट्री लेकर बेचने जा रहे थे। बाइक बिना नंबर की होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। बाइक भी चोरी की होना सामने आया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव मछरिहा गांव निवासी कपिल साहू उर्फ रोमन और छोटू पकड़े गए है। उन दोनों को जेल भेजा गया है।