फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला पर गोली चलाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। थाना क्षेत्र के चांदपुर के सिकरी गांव में महिला को गोली मारने के मामले में पिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि उसका सगा भाई अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

सिकरी गांव निवासी लालजी कोरी की पत्नी सियादुलारी को पांच मार्च को पड़ोसी भीम यादव ने तमंचे से गोली मार दी थी। मामले में लालजी की शिकायत पर पुलिस ने सगे भाइयों भीम और पिंटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष विनोद पटेल ने बताया कि पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार भीम की तलाश जारी है।

भूमि विवाद में ग्रामीण पर चाकू से हमला
जाफरगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर ग्रामीण पर चाकू से हमला किया गया। गांव निवासी अशोक उर्फ पहाड़ी के परिजन ने बताया कि पिंटू उनकी भूमि पर कब्जे की कोशिश कर रहा था। इसे लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पिंटू ने चाकू से अशोक की पीठ कई वार कर दिए। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें