फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-38-समीर। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर की रहने वाली ब्यूटीपार्लर संचालिका माया देवी से साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने वाराणसी से आरोपी समीर अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर विदेश से 50 लाख रुपये का पार्सल गिफ्ट भेजने का लालच देकर महिला से चार लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिमकार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

माया देवी की शिकायत पर थाना पुलिस ने 27 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी। क्राइम ब्रांच के निरीक्षक सुनील कुमार सिंह की टीम ने वाराणसी जिले के रामनगर निवासी समीर अहमद को बुधवार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि समीर ने साथी अल्ताफ के कहने पर आधार कार्ड में गलत पता दर्शाकर पांच बैंक शाखाओं में बचत और करंट खाते खुलवाए थे। वह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन अल्ताफ के बताए खातों में करता था। इसके बाद अल्ताफ रुपयों का लेनदेन बिहार प्रांत के एक परिचित युवक के खाते से कराता था। ठगी की रकम में प्रति एक लाख रुपये पर समीर को नौ हजार रुपये मिलते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी समीर को कोर्ट में पेश किया। यहां से बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया। फरार अल्ताफ और अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

फोटो-38-समीर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें