फोटो-09-टापर छात्रा का सम्मानित करते स्कूल के शिक्षक। संवाद
जहानाबाद। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में विद्यालय टॉप करने वाली छात्राओं को फूल-मालाएं व मिठाई खिलाकर बृहस्पतिवार को स्वागत किया गया। कस्बे के वीवीएम एजुकेशन सेंटर में सीबीएसई इंटर परीक्षा में प्रियांशी गुप्ता ने 93 प्रतिशत, मानवी पटेल ने 91, फातिमा ने 91, आयुषी जैन ने 90 व आस्था वर्मा ने 89 प्रतिशत अंक अर्जित किया। विद्यालय की प्राचार्या विभा मिश्रा ने मेधावी छात्राओं को माला पहनाकर बधाई दी और मिठाई खिलाई। इस मौके पर विद्यालय संस्थापक भोला नाथ उत्तम, शिवम बाजपेयी, श्रद्धा, आस्था सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
फोटो-09-टापर छात्रा का सम्मानित करते स्कूल के शिक्षक। संवाद