फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: माफिया ने वन दरोगा को खदेड़ा, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। चांदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हरे पेड़ों की कटान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को माफिया ने खदेड़ दिया। टीम के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वन दरोगा विकास मिश्रा ने बताया कि बुढ़ंदा गांव में ग्राम समाज की भूमि में लगे नीम, महुआ और अर्जुन के हरे पेड़ काटे जा रहे थे। बीट प्रभारी सिपाही शिवम वर्मा के साथ सूचना पर पहुंची टीम को माफिया और उनके साथियों ने घेर लिया, गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश की।
वनकर्मी किसी तरह जान बचाकर भाग निकले और डायल 112 पर सूचना देने के साथ अपने उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। विकास मिश्रा के अनुसार देर शाम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष विनोद पटेल ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें