फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़खानी के विरोध में मां का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। छेड़खानी के विरोध में शोहदे ने युवती की मां के सिर पर लाठी मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार को कूड़ा फेंकने गई थी। युवती का आरोप है पहले से रास्ते में खड़े अर्जुन पासवान ने उससे छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती से गाली गलौज की। घर लौटकर युवती ने आपबीती मां को बताई।
विज्ञापन

मां शिकायत करने युवक के घर पहुंची। जहां महिला के सिर पर अर्जुन ने लाठी मार दी। इससे महिला घायल हो गई।
इस दौरान अर्जुन का साथी राजकोल निषाद भी मौजूद रहा। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव बताया कि छेड़छाड़ और गाली गलौज का अर्जुन और उसके साथी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें