फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मकान निर्माण को लेकर एक परिवार में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुराईनटोला निवासी श्यामू वर्मा की पत्नी राधा देवी ने बताया कि वह अपनी जगह पर शौचालय का निर्माण करा रही है। उसकी ननद पूनम पत्नी गुलाब वर्मा, बहन श्रद्धा, देवर धर्मेंद्र ने अचानक मजदूरों पर हमला किया। जबकि मामले में पहले ही समझौता हो चुका है।
विज्ञापन

मजदूरों के साथ हाथापाई का विरोध करने पर पति श्यामू और उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उन दोनों के सिर फट गए। उधर, दूसरे पक्ष से ननद पूनम की ओर से श्यामू और राधा के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी गई है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें