फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत के मामले में लोहिया वाहिनी ने बकेवर थाने को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। छात्रा की मौत के मामले में सोमवार को लोहिया वाहिनी ने बकेवर थाने का घेराव किया। करीब दो घंटे तक थाने में सपाई जमे रहे। जाम लगाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। बकेवर थानाक्षेत्र के एक गांव की स्नातक की छात्रा चार जुलाई की रात घर से लापता हो गई थी। उसका सात जुलाई की शाम गांव किनारे शव बरामद हुआ था। परिजनों ने चार युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस संदिग्ध युवकों से पूछताछ करती रही और फिर 12 जुलाई को इन युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया था। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर सोमवार सुबह करीब 11 बजे लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आजम खान समेत तमाम कार्यकर्ता बकेवर थाने पहुंचे। थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझाया तो कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नारे लिखीं तख्तियां और बोर्ड लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए उनका शांति भंग में चालान किया। जबकि उन पर छात्रा के अपहरण और हत्या का आरोप था।
थानाध्यक्ष जयचंद्र भारती ने कार्यकर्ताओं को समझाया। कहा कि जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी। प्रदर्शन के दौरान सपा नेत्री कविता अग्निहोत्री, शिवम अग्निहोत्री, सत्यम अवस्थी, लोकेंद्र नाथ, शिवम गुप्ता, राकेश यादव, रवि यादव, रोहित यादव, पंकज यादव, सौरभ शुक्ला, सजीवन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें