परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दोनों बसों को एक रूट में ही चलाने का
निर्णय लिया है। इसमें सफर करने वाले मुसाफिरों को 25 फीसदी किराये में छूट
व पर्सनल लगेज का किराया नहीं लगेगा । प्रदेश सरकार की लोहिया ग्रामीण
सेवा के लिए दो बसें फतेहपुर से घाटमपुर तक चलने लगीं, जिसमें सुबह साढे़
सात बजे एक बस फतेहपुर से व एक बस घाटमपुर से चलेगी। प्रत्येक बस दिन में
चार चक्कर अप-डाउन करेंगी।
यह बस सेवा फतेहपुर से मलवां, रेवाड़ी,
कल्यानपुर, मुरादीपुर, महरहा, बिंदकी, खजुहा, बकेवर, जहानाबाद वाया घाटमपुर
तक चलेंगी। एआरएम एसके लाल ने बताया कि जनपद में 20 लोहिया बसें आनी हैं।
बसों के आने पर गौंती, प्रसिद्धपुर, अमौली, मुसाफा, ललौली, सिकट्ठनपुर,
मंडवा, किशनपुर, नौबस्ता समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से बसों का संचालन
कराया जाएगा। इस मौके पर परिवहन विभाग के एसओ कानपुर क्षेत्र दिनेश
कुमार श्रीवास्तव, इजहार अहमद, रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गिरजेश
कुमार, मंत्री जयचंद्र, हरिओम, जेपी शुक्ला आदि रहे।
दिल्ली रूट में 12 व आगरा रूट में आठ अतिरिक्त बसें लगी
फतेहपुर।
होली पर्व पर दिल्ली और आगरा रूट में परिवहन विभाग ने मंगलवार से
अतिरिक्त बसें लगाई हैं, जिसमें दिल्ली रूट में 12 बसें व आगरा रूट में आठ
बसें चलेंगी। इसमें दिल्ली व आगरा रूट पर दो-दो बसें पहले से ही चल रही
हैं। अतिरिक्त बसों का संचालन दस मार्च तक किया जाएगा। यह जानकारी एआरएम
एसके लाल ने दी।